बरगदी के पाण्डेय स्मृति संस्थान में विद्वानों का जमावड़ा

14 को अष्टम वार्षिकोत्सव में चारों वेदों के ज्ञाता करेंगे प्रतिभाग

बरगदी के पाण्डेय स्मृति संस्थान में विद्वानों का जमावड़ा

  • योगाभ्यास,वेद संदेश यात्रा,क्षेत्रीय भ्रमण, चतुर्वेद पारायण, संगीत की दी प्रस्तुति

लखनऊ। राजधानी के कुम्हरांवा बरगदी वेद विद्यालय मार्ग प्रो नंदकिशोर पाण्डेय स्मृति संस्थान में वेदों के विद्वानों का अद्भुत नजारा देखने के मिलेगा। सोमवार को तीन दिवसीय अष्टम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विद्वानों के मंत्रोंच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। जिसे 14 फरवरी वार्षिकोत्सव के आयोजन में काशी तथा भारत के विभिन्न स्थानों से चारों वेदों के  मूर्धन्य विद्वानों को चतुर्वेद पारायण  के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें पहले दिन प्रात: काल में योगाभ्यास , वेद संदेश यात्रा, क्षेत्रीय भ्रमण, चतुर्वेद वेद पारायण तथा संगीत का कार्यक्रम किया गया। आज यानी कि मंगलवार को संस्था द्वारा चतुर्वेद पारायण व गीता प्रतियोगिता एवं 14 फरवरी को 21 बटुकों का सामुहिक उपनयन संस्कार, मां सरस्वती पूजन, दीक्षांत एवं सम्मान समारोह व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

चतुर्वेद पारायण में प्रतिभाग करने वाले विद्वानों में ऋग्वेद* के आचार्य मणिकांत मिश्र, वेद प्रकाश चतुवेर्दी ,शुक्ल यजुर्वेद के पवन दुबे ,अमित तिवारी ,कृष्ण यजुर्वेद के धीरज उपाध्याय, बृजेश पाठक, सामवेद के कृष्ण प्रसाद घिमिरे, दीपक दुबे, उमेश पाठक, अथर्ववेद के अभिषेक ओझा , भूपेंद्र मिश्र द्वारा चतुर्वेद पारायण किया जा रहा है।

वहीं संस्था के सचिव गोविन्द शर्मा, प्रधानाचार्य महामाया दत्त पाराशर ,राजेश शुक्ल , आशीष पाठक ने चारों वेदों का पूजन सम्पन्न कराया। साथ ही विद्यालय के बालकों द्वारा वैदिक मंगलाचरण किया गया। इसी क्रम में चंदा पाण्डेय ने वैदिक आचार्यों का सम्मान किया और बनारस से पधारे सोनू बनारसी, आशीष त्रिपाठी, व अखिलेश ने गायन वादन के द्वारा आये हुए सभी भक्तों में उर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार वर्मा, अंकुर दीक्षित, सावित्री देवी ,प्रीती  पाराशर, शशि प्रभा दुबे,अजय द्विवेदी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल