मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के कार्यकारिणी का हुआ गठन

सरदार जगवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो राघवेन्द्र मिश्र बने महामंत्री

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के कार्यकारिणी का हुआ गठन

बस्ती - मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण देव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें समिति के पदाधिकारियों  के नामों की घोषणा सर्व सम्मति से की गयी। बैठक में पत्रकार हितो को लेकर चर्चा हुई और अधिकारो के लिए संगठन के माध्यम से लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया।
पूर्व निर्धारित समय पर बैठक शुरू हुई, जिसमें पहले पत्रकारो ने अपने विचार व्यक्त किया। संचालन करते हुए अध्यक्ष  डाॅ. आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी अधिकार बिना संगठन के हासिल नही किया जा सकता। ऐसे में मजबूत संगठन  आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद ने कहा कि हमें अपने स्किल को डवलेप करना होगा तभी हम बेहतर पत्रकारिता के साथ समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ेगी और उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र जिला स्तरीय समितियों को सक्रिय कराने का कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिकारो के लिए लड़ना होगा। पत्राचार के साथ मुखर होकर उच्चाधिकारियों के समक्ष अपने प्रस्ताव को रखने से ही हम अपने अस्तित्व को बचाने के साथ वाजिब हक को पा सकेगे। प्रेस क्लब महामंत्री महेन्द्र त्रिपाठी ने पत्रकार हित की लड़ाई के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।
     बैठक के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सरदार जगबीर सिंह के नाम का प्रस्ताव किया गया। जिसका सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद पर डाॅ. सत्यव्रत द्विवेदी, पुनीत दत्त ओझा, जय प्रकाश उपाध्यक्ष व सतीश श्रीवास्तव के नामों पर भी सदस्यों ने ध्वनि मत से अपना समर्थन जताया। राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र को महामंत्री तो हरिओम प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। वरिष्ठ पत्रकार प्रेरक मिश्र को सर्व सम्मति से संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सदस्यों ने सौंपा। 
     इसी तरह मंत्री के लिए शहंशाह आलम, संदीप शुक्ल, विश्राम प्रसाद, वसीम अहमद व सद्दाम हुसैन तथा संयुक्त मंत्री के लिए प्रवीण पाण्डेय, सुनील मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव व हिफजुर्रहमान के प्रस्ताव पर भी सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने एकमत से समर्थन किया। इसके अलावा दिनेश कुमार पाण्डेय, राकेश गिरी, बृजेश शुक्ल, आनन्द कुमार गुप्ता व जीशान हैदर रिजवी को  कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण देव मिश्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार यादव, डाॅ. अजय किशोर श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, नियाज अहमद, अनिल वर्मा, गुलाम नवी आजाद, संजय शुक्ला, समेत तमाम पत्रकार साथी  मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर सलमान ढेर, हेड कांस्टेबल शहीद पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर सलमान ढेर, हेड कांस्टेबल शहीद
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गोली लगने से तस्कर के दो साथी घायल जौनपुर। जौनपुर खुज्जी मोड़ पर कांस्टेबल...
ओंकार सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मनाया गया एच डी देवगौड़ा का जन्मदिन।
एक किलो चरस के साथ आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बसपा ने आकाश को बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर
प्रतापगढ़ की जनता ने वर्तमान सांसद पर किया था भरोसा लेकिन, भरोसे का जमाना जा रहा है
इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश
सीजेआई को रिसीव करने नहीं पहुंचे चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी