इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश

दबाव संबंधी समस्या की वजह से फेल हुआ मिशन: इसरो अध्यक्ष

इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश

श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को एक झटका लगा है। इसरो का सबसे भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी61 का मिशन तीसरे चरण में फेल हो गया। इससे इस महत्वाकांक्षी मिशन के तहत ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निर्धारित कक्षा में पहुंचने में कामयाब नहीं हुआ। इसरो ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से रविवार सुबह 5:59 बजे इसरो ने 101वां प्रक्षेपण पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ( पीएसएलवी)-सी61 के जरिए ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह भेजा था, लेकिन प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों के बाद तीसरे चरण में रॉकेट अपने मार्ग से भटक गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार रॉकेट के तीसरे चरण के प्रणोदन प्रणाली में संदिग्ध फ्लेक्स नोजल की खराबी के कारण प्रक्षेपण विफल हुआ। ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह से रात में भी उच्च-रिजॉल्यूशन फोटो लेने की तकनीक शामिल थी।

वैज्ञानिक इस प्रक्षेपण के विफल होने की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने मीडिया को बताया कि यह इसरो का 101वां मिशन था। पीएसएलवी ने पूर्व निर्धारित समय सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर उड़ान भरी, लेकिन मिशन का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। यह मिशन तीसरे स्टेज में विफल हो गया। यह दबाव संबंधी समस्या की वजह से हुआ है। हम पूरे प्रयोग की समीक्षा कर रहे हैं तथा जल्द ही और जानकारी देंगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां