नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां का गला काटा

रेप और लूट दिखने के लिए शव के कपड़े उतारे

नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां का गला काटा

  • चिनहट थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ। चिनहट इलाके में 16 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला काट दिया। उसने वारदात को रेप और हत्या दिखाने के लिए मां की लाश को न्यूड कर दिया। वह बॉयफ्रेंड शाहिद के साथ शादी करना चाहती थी। दोनों ने पहले महिला की गर्दन कपड़े से कस दी। उसके बाद शीशे के टुकड़े से रेतकर गला काट दिया। बेटी ने वारदात के बाद प्रेमी को घर से भगा दिया। फिर रोते हुई छत से चिल्लाने लगी। पड़ोसियों को बताया कि बदमाशों ने उसकी मां की हत्या कर दी है। उसने अपने मामा को भी फोन पर यही बात कही। इसके बाद मौके पर रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिस पहुंची।

घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को बेटी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सवालों से वह टूट गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चिनहट इलाके की है। इसी घर में हत्या हुई है। उषा सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि बेटी को थाने ले गई। घर में ताला लगा दिया है। इसी घर में हत्या हुई है। उषा सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि बेटी को थाने ले गई। घर में ताला लगा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक़ सेमरा गांव में 1000 स्क्वायर फीट के घर में मां उषा सिंह (40) अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनके कोई बेटा नहीं था। उषा के पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी। बेटी का अपने घर से करीब 400 मीटर दूर चिनहट के आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले शाहिद से अफेयर चल रहा था। गैर धर्म का लड़का होने की वजह से उषा बेटी को इसके लिए डांटती थीं। कई बार उसकी पिटाई भी की थी। लेकिन, बेटी किसी भी सूरत में मां की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह हर हाल में शाहिद से ही शादी करने पर अड़ी थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई, तब बेटी ने शनिवार-रविवार की आधी रात अपने प्रेमी शाहिद को घर बुलाया। मां उषा सिंह दूसरे कमरे में सो रही थी। पहले बेटी ने शाहिद के साथ मिलकर मां का गला कस दिया। फिर उनका गला काट दिया। 

मृतका उषा सिंह के भाई रवि ने बताया कि भांजी ने रात में कॉल करके बताया कि मां की हत्या हो गई है। जल्दी आ जाइए घर पहुंचा तो कमरे में बेड पर बहन उषा की लाश पड़ी थी। गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। रवि ने बताया कि भांजी 2024 में पड़ोस में रहने वाले शाहिद पुत्र इब्राहिम के साथ भाग गई थी। इसके बाद बहन उषा ने शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शाहिद जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद शाहिद फिर से भांजी के संपर्क में आ गया। दोनों लगातार उषा को धमकी दे रहे थे कि तुमने ही हम दोनों को अलग किया। तुम्हारी वजह से जेल जाना पड़ा। अब तुम्हारी हत्या कर देंगे। 

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे लूट और रेप दिखाने के लिए बेटी और उसके प्रेमी ने महिला के सारे कपड़े उतार दिए। कमरे में बॉडी न्यूड पड़ी थी। बेटी ने भी इसीलिए सभी को यह सूचना दी कि मां की हत्या हो गई। बदमाशों ने उसकी मां को मार डाला। पड़ोसियों ने बताया कि लड़की का रवैया ठीक नहीं था। इसलिए उषा काम पर जाते समय उसे अपने साथ ले जाती थी। बेटी ने रात को हल्ला मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। कहा कि मम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। उनकी किसी ने हत्या कर दी है। हालांकि, मौके पर पहुंचते ही पुलिस के सामने सारी तस्वीर साफ हो गई। 

पड़ोसी शालिनी ने बताया कि महिला की बेटी ने हम लोगों को खुद बुलाया था। कह रही थी कि मम्मी को होश नहीं आ रहा। खून बह रहा है। हम लोगों ने जाकर देखा, तो वह मृत पड़ी थीं। रात के करीब साढ़े 3 बजे थे। हम लोग डरकर वहां से भाग आए। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ कर कई पॉइंट्स नोट किए। पुलिस के मुताबिक, मृतका की बेटी के साथ उसके प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। प्रेमी शाहिद हत्या के बाद फरार हो गया था।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News