बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि मनाई

बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि मनाई

लखनऊ। रविवार को प्रेरणा स्थल पर बी.एन. सिंह की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। प्रेरणा स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि बी.एन. सिंह कर्मचारी एवं शिक्षकों के मसीहा थे । उनके संघर्षों के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि बी.एन सिंह को याद करे। उन्होंने हमेशा कर्मचारी हितों में आवाज उठाई। हम कर्मचारियों के लिए वह मसीहा थे। कर्मचारी संगठनों को संघर्ष करना और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना सिखाया। आज विभिन्न विभागों में अनेक संगठन जो बने हैं, यह उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है। आज का दिन हम सबके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

श्रद्धांजलि देने के लिए जिला मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी, सिंचाई विभाग संघर्ष समिति के संयोजक अमरजीत मिश्रा, राजस्व विभाग से अशोक कुमार सिंह, लेखपाल संघ के सुजीत कुमार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण लिपिक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राजेश सिंह, उद्यान चतुर्थ श्रेणी संघ के प्रांतीय महामंत्री रामपाल यादव, लिपिक संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री उदय भानु, आईटीआई के प्रांतीय महामंत्री विवेक कुमार यादव पीडब्ल्यूडी से राम सुरेश यादव सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां