यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार रविवार को फिर राज्य के 18 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व विशेष पदों पर कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
तबादले की सूची के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद में तैनात गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ में नवीन तैनाती मिली है। हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी रामपुर,अम्बरीश कुमार बिंद को अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। राजीव कुमार राय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, शुभी काकन को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, राजीव कुमार शुक्ला को नगर मजिस्ट्रेट बरेली से अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, सुभाष सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत से अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी, राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी बलिया से अपर जिलाधिकारी लखनऊ, हेम सिंह को अपर जिलाधिकारी रामपुर से सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्या भेजा गया है।
इसी तरह वंदिता श्रीवास्तव द्वितीय को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली,सत्येंद्र सिंह को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्या से अपर जिलाधिकारी शामली, विनय कुमार सिंह द्वितीय को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद, योगेंद्र कुमार को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है.
इसके अलावा पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से अपर जिलाधिकारी बागपत, राजित राम गुप्ता को उपजिलाधिकारी रायबरेली से अपर जिलाधिकारी बलिया, नम्रता सिंह को उपजिलाधिकारी उन्नाव से अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, स्वप्निल कुमार यादव काे उपजिलाधिकारी शामली से अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति और रोशनी यादव को उपजिलाधिकारी ललितपुर से अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है।
टिप्पणियां