विशाल रैली के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्याय ने संभाला पदभार

विशाल रैली के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्याय ने संभाला पदभार

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की विशाल स्वागत रैली फव्वारा चौक से निकली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने पद्भार संभाला। भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत और पदग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित मंचासीन रहे। सभी नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वह संगठन की रीति-नीति का पालन करते हुए सभी को साथ लेकर समन्वय से संगठन के कार्य को गति देंगे तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में जिले से जुडी तीनों लोकसभा सीटों पर विजयश्री दिलवाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने यह भी कहा कि वे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। जन समस्याओं को हल करना उनका लक्ष्य रहेगा ,ताकि जनता में पार्टी की छवि के साथ ही दृढ़ विश्वास उत्पन्न हो सके। निवृत्त अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने पार्टी संगठन का आभार माना और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उनके पांच साल के कार्यकाल में पूर्ण सहयोग दिया। नेता-कार्यकर्ताओं के बल पर ही उन्होंने इस दौरान सभी चुनावों में सफलता प्राप्त की और पार्टी नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भी पूर्ण सहयोग देने और पार्टी को गति देने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निर्मल कटारिया तथा आभार मंडल अध्यक्षद्वय निलेश गांधी तथा मयूर पुरोहित ने व्यक्त किया।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल