रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का छाया रहा उल्लास
धमतरी।अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर धमतरी समेत पूरा जिला राममय हो गया। 22 जनवरी को शहर से लेकर गांव तक चारों ओर भगवा ध्वजा, पताकों लहराता रहा। जगह-जगह बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भंडारा और महाप्रसादी का वितरण किया गया। घरों के सामने रंगोली बनाई गई, पटाखे फोड़े गए। जगह जगह भंडारे का आयोजन हुआ। लोगों को मिठाईयां बांटी गई। शाम को घरों में दीये जगमगाए। उत्सवी माहौल में सभी उल्लासित नजर आए। ऐतिहासिक राम उत्सव को लेकर राम भक्तों में उत्साह देखने को मिला। अधिकांश लोग भगवा रंग का वस्त्र पहने हुए दिखाई दिए। लोगों ने अपने वाहनों में व घरों में भगवा ध्वज लगा रखा था। उत्साहित लोगों ने जगह जगह भंडारे का आयोजन किया। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर धमतरी में विभिन्न समाज, संस्था, संगठन, मंदिरों में सप्ताह भर से विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। सोमवार को सुबह से विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भंडारा का भी आयोजन किया गया।शाम को घड़ी चौक के पास श्रीराम हिन्दू संगठन द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आकर्षण देखते ही बना। इसी स्थान पर व्यापारी संगठन ने भंडारा का आयोजन किया। जहां लोगों की भारी भीड़ रही। सदर बाजार में रविवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जैन युवा शक्ति टीम द्वारा मेहंदी राम नाम का भी आयोजन हुआ। नगर की आराध्य देवी मां बिलाई माता मंदिर में भगवान श्री राम का दुग्धाभिषेक सहस्त्रार्चन पूजन किया गया। इतवारी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विशेष हवन पूजन के साथ भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। घड़ी चौक से मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई।
टिप्पणियां