25 हजार दीपक जलाकर मनाया देव दीपावली
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आदि आदि गंगा गोमती तट पर भव्य रूप से दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई।रविवार को गोमती नदी कुड़िया घाट स्थित देव दीपावली के 6865 दिन पूरे होने पर आरती के साथ रोटी कपड़ा फाउंडेशन एवं शुभ संस्कार समिति द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2500 दीपकों से और आर्ट्स कॉलेज के बच्चों द्वारा सुंदर रंगोली से सजे गोमती तट को सजाया गया।
वहीं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे ने सभी को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। इसी क्रम में फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने सरकार से गोमती सफाई और नाले बंद करने का आग्रह किया। वहीं आरजे प्रतीक की गो फ़ॉर गोमती टीम ने भी देव दीपावली में बढ़-चल कर हिस्सा लिया।
देव दीपावली के दौरान मुख्य रूप से आशीष अग्रवाल ,डॉ विवेक तांगड़ी,राजेश आनंद, अजय मेहरोत्रा ,अतुल गुप्ता ,आकांक्षा आनंद, कृष्णानंद राय , रिज़वान हसन समेत भक्त मौजूद रहे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां