67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता रांची में 31 से
By Mahi Khan
On
रांची। 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत 31 जनवरी से चार फरवरी तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का खो-खो मैदान में अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता होगी। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 31 जनवरी को दोपहर तीन बजे राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता करेंगे। इस प्रतियोगिता में 28 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 660 बाल खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। इनमें 336 बालक और 324 बालिकायें शामिल हैं। प्रतियोगिता में बच्चों के अलावा विभिन्न टीमों के 110 सपोर्टिंग स्टाफ भी रांची पहुंचे जिनमें, कोच और मैनेजर्स भी शामिल हैं। इन टीमों का रांची पहुंचने पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां