महिलाओं को सशक्त बना रही कांग्रेस : लांबा

महिलाओं को सशक्त बना रही कांग्रेस : लांबा

नई दिल्ली। कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को कहा कि उनकी देश में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है जबकि बिहार की डबल इंजन सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है। अलका लांबा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नारी न्याय पर बात हुई, जिसमें आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय पर चर्चा हुई। जब हम आर्थिक, राजनीतिक न्याय की बात करते हैं, तब बिहार की हालत सामने आ जाती है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे भी बिहार की इस स्थिति से अनजान है। भारत सरकार द्वारा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा, आज भारत में 40 करोड़ वह महिलाएं हैं जिनकी उम्र 11 वर्ष से 49 वर्ष के बीच है। यह सभी पीरियड के दौरान पैड उपयोग करती हैं। ऐसे में हमें हर महीने 400 करोड़ सैनिटरी पैड की जरूरत है, लेकिन बिहार में 80 प्रतिशत बच्चियों को पैड नहीं मिलता है।

बिहार के हर स्कूल में सेनेटरी मशीन लगनी थी, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि 40 हजार स्कूलों में से मात्र 350 स्कूलों में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिहार सरकाक सभी स्कूलों में सैनिटरी पैड की व्यवस्था नहीं कर पाई है।

लांबा ने कहा, जो काम बिहार सरकार को करना था, वह नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत किया है। महिला कांग्रेस ने शुरुआती तौर पर देश में तीन जगह- बेगूसराय, वैशाली और दिल्ली में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई। इन मशीनों के जरिए 50 महिलाओं को रोजगार दिया है। हम राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कल बिहार में 25 हजार महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेंगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पेड़ नहीं हमने स्वयं परात्मा की जीवंत मूर्ति को स्थापित किया : दादागुरू पेड़ नहीं हमने स्वयं परात्मा की जीवंत मूर्ति को स्थापित किया : दादागुरू
दमोह। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दादा गुरू जी के निराहार के...
ननिहाल से लापता बालिका का शव मिला, हत्या
10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान,आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
उमंग कार्यक्रम से 21 लाख छात्र-छात्राओं को मिला फायदा
एयर वाॅल्व तोड़कर पानी की चोरी करने वाले पर लगाया तीन लाख का जुर्माना
 ठगी का मामला : पुलिस ने जाली आई कार्ड बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस को किया सीज
 वीआईपी सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आया किशोर, अस्पताल में भर्ती