पुलिस विभाग में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य : मायावती

पुलिस विभाग में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी में 60,244 पुलिसकर्मियों भर्ती को लेकर राज्य सरकार के प्रचार प्रसार पर सवाल उठाया। सरकार पर तंज कसते हुए मायावती ने कहा यूपी में 60,244 पुलिस भर्ती को लेकर सरकार इतना प्रचार प्रसार कर रही है। इससे यह लग रहा है कि यह कोई नई बात है। पुलिस विभाग में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य हैं। उनकी सरकार में भी भर्ती हुई थी। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक्स पर दो पोस्ट किए।

पहले पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में 60,244 सिपाही भर्ती हुई। सरकार इसका खूब प्रचार-प्रसार कर रही है। सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया, जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलाग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। किन्तु इस भर्ती में सर्व समाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी प्रशिक्षण को लेकर चिंता जताई है।

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार में यूपी में कानून का राज स्थापित और न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित किए थे। पुलिस भर्ती को ईमानदार प्रक्रिया बनाया गया। इसका यह परिणाम रहा कि शांति व्यवस्था लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिला, जिसकी अब बहुत कमी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पेड़ नहीं हमने स्वयं परात्मा की जीवंत मूर्ति को स्थापित किया : दादागुरू पेड़ नहीं हमने स्वयं परात्मा की जीवंत मूर्ति को स्थापित किया : दादागुरू
दमोह। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दादा गुरू जी के निराहार के...
ननिहाल से लापता बालिका का शव मिला, हत्या
10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान,आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
उमंग कार्यक्रम से 21 लाख छात्र-छात्राओं को मिला फायदा
एयर वाॅल्व तोड़कर पानी की चोरी करने वाले पर लगाया तीन लाख का जुर्माना
 ठगी का मामला : पुलिस ने जाली आई कार्ड बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस को किया सीज
 वीआईपी सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आया किशोर, अस्पताल में भर्ती