सेन्टर प्वाइंट पर श्री राम मंदिर के लगे होर्डिग के फाडने पर बवाल
अलीगढ़। सेन्टर प्वाइंट पर श्री राम मंदिर के लगे होर्डिग फाडने पर भाजपाईयों ने बवाल मचाया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बीच चौराहे पर बैठकर रामचरित मानस का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों के समर्थन आये किन्नरों में रोष दिखाई दिया और एक जुटकर समर्थन में उतर आये तथा चौराहे बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत सेन्टर प्वाइंट स्थित स्वरूप मार्केट के ऊपर लगे राम मंदिर से संबंधित होर्डिग को उपेन्द्र गुप्ता ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा फाड दिया गया। बुधवार की सुबह जब स्थानीय दुकानदारों और भाजपाईयों को हुई तो आंक्रोशित हो उठे तथा सैकडों की तादात में एकत्रित हो गये और चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पडी। हिन्दुवादियों और भाजपाईयों के प्रदर्शन के कारण पुलिस भी मूक बनी देखती रही। इसबीच प्रदर्शनकारियों की आम लोगों से भी झडप हुई। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन से नगर निगम का पंजा थम गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की टीम के फोर्स गार्ड अधिकारी को घेर लिया और उसके साथ धक्का मुक्की तथा अभदता कर दी। तथा नगर निगम की टीम को भागना पडा। चार घंटे से अधिक चले इस प्रदर्शन से पुलिस एवं प्रशासन के हाथ पैर फूल गये और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमाी और एडीशनल एसपी को आना पाडा तथा आरोपी ठेकेदार की 48 घंटे में गिरफ्तार मामला शांत हो सका।
टिप्पणियां