राजाजी पुरम महिला व्यापार मंडल का हुआ गठन

युवा नेता नीरज सिंह, राघवेन्द्र शुक्ला,अमरनाथ मिश्र रहे मौजूद

राजाजी पुरम महिला व्यापार मंडल का हुआ गठन

लखनऊ। राजधानी में महिला व्यापार मंडल के गठन में 23 महिला सदस्यों को व्यापार मंडल और संविधान की शपथ दिलाई गयी। रविवार को राजाजीपुरम परिक्षेत्र महिला उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता नीरज सिंह, सांसद प्रतिनिधि राघवेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों और व्यापार मंडल टीम को बधाई देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

साथ ही सांसद प्रतिनिधि रक्षा मंत्री के द्वारा कराए जा रहे हैं विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए  लखनऊ के प्रति उनकी सजगता एवं आत्मीयता को रेखांकित किया। वहीं लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को व्यापार मंडल संविधान का पालन करने की शपथ दिलाते हुए नए दायित्वों के निर्वहन करने की बधाई दी।

कार्यक्रम में भारतीय सुहेलदेव राजभर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला राजभर, व्यापार मंडल की संरक्षिका एवं पार्षद गौरी सांवरिया, कुमुदिनी त्रिपाठी, व्यापार मंडल संयोजक अभिषेक खरे, पूर्व पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी,  पार्षद शिवपाल सांवरिया, व्यापारी नेता अनिल वरमानी, राजकुमार बत्रा, बुद्धेश्वर परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम शंकर राजपूत, देश मंत्री अमित राजपूत, बुद्धेश्वर विकास महासभा अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सरीपुरा व्यापार मंडल चेयरमैन सुधीर अवस्थी, गुलशन सचदेवा, खेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, कृपाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, मीरा बकरी व्यापार मंडल अध्यक्ष गुड्डे नवाब, वरिष्ठ महामंत्री  रवि, भारतीय व्यापार मंडल पदाधिकारी विशाल, कोहली अग्रवाल, सतीश वर्मा, मनोज अग्रवाल हरि नारायण चौरसिया, राम प्रकाश गुप्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, अशोक, संजीव चांदनी, चिंटू गुप्ता, दीपू यादव, यश बनर्जी, सतेंद्र श्रीवास्तव, बुद्धेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, वीरपाल यादव, अनूप द्विवेदी, रानी लक्ष्मी बाई व्यापार मंडल चेयरमैन सोनू घई, मोहम्मद चांद सहित व्यापारी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मनरेगा भ्रष्टाचार! भीषण गर्मी में सर्दी की फोटो की जा रही अपलोड मनरेगा भ्रष्टाचार! भीषण गर्मी में सर्दी की फोटो की जा रही अपलोड
जालौन। माधौगढ़ विकास खंड रामपुरा में फर्जीबाड़ा रुकने का नाम ही नही ले रहा है। कागजों में भरे जा रहे...
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार का मामला गरमाया
दिनदहाड़े सराफा दुकान लूट: पुलिस ने 150 फुटेज देखे, व्यापारियों का विरोध तेज
एसपी ग्रामीण कार्यालय से रिटार्यड उर्दू अनुवादक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
दलित युवती से रेप के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
झांसी की बेटी आर्शी ने टेक्सास में बढ़ाया भारत का मान
खेत तालाब योजना के तहत प्रयागराज को मिला है अनुमानित 50 तालाब का लक्ष्य