बुद्धेश्वर विकास महासभा की प्रेस वार्ता संपन्न
लखनऊ। हैदरगंज द्वितीय वार्ड का नाम बुद्धेश्वर वार्ड एवं आलमनगर वार्ड का नाम राम विहार वार्ड तथा आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर धाम कराने का संकल्प आज बुद्धेश्वर विकास महासभा द्वारा प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बुद्धेश्वर धाम मंदिर के प्राचीनतम स्वरूप से लेकर वर्तमान सौंदर्यीकरण तक किए गए संघर्ष प्रयासों पर चर्चा की गई ।
अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं मुख्य संरक्षक राम शंकर राजपूत ने तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया बुद्धेश्वर विकास महासभा पूरे प्रदेश में सामाजिक आर्थिक उत्थान हेतु अग्रसर है विशेषकर राजधानी में सभी 110 वार्डों में संगठन सुद्ढ करने की प्रक्रिया चल रही है।
इसी के साथ बाबा बुद्धेश्वर धाम मैं सीता कुंड कंवर भवन सहित पूरे मंदिर परिसर को भव्य बनाए जाने के प्रयासों में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेश चंद्र श्रीवास्तव सहित वर्तमान रक्षा मंत्री विधायक गण सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री की भूमिका की सराहना की राम शंकर राजपूत ने महासभा द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत शीघ्र ही बुद्धेश्वर धाम कॉरिडोर एवं फ्लाईओवर के नीचे सौंदरीकरण पार्किंग व्यवस्था सभी के सहयोग से कराए जाने की बात कही 10 जनवरी को प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सदस्य विधान परिषद रामचंद्र सिंह प्रधान पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू युवा नेता नीरज सिंह महापौर सुषमा खर्कवाल सहित तमाम माननीय अतिथियों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई प्रेस वार्ता कार्यक्रम में संरक्षक मंडल सदस्य पार्षद नागेंद्र सिंह द्वारा बताया गया क्षेत्रीय जनता की मांग पर आलमनगर वार्ड का नाम बदलकर राम विहार किए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है जिसे गति प्रदान करने हेतु स्थापना दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के सम्मुख रखा जाएगा इसी प्रकार पूर्व के कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी एवं आवासीय मंत्री कौशल किशोर द्वारा आलमनगर स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर धाम किए जाने की घोषणा एवं प्रयासों को अब तक सफल न होने पर चर्चा करते हुए इस कार्य हेतु सभी संबंधित अधिकारियों मंत्रियों तक बात पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इसी प्रकार बुद्धेश्वर धाम अंतर्गत हैदरगंज द्वितीय वार्ड का नाम बुद्धेश्वर वार्ड किए जाने तथा हैदरगंज तृतीय का भगवान परशुराम वार्ड वीरांगना आवंती बाई लोधी अथवा जननायक कर्पूरी ठाकुर वार्ड किए जाने की मांग की गई।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में निराश्रित गरीब जरूरतमंद लोगों के क्षेत्र मध्य कंबल वितरण किए जाने प्रसाद भोग वितरण कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
आज की प्रेस वार्ता में संरक्षक मंडल के ऋषि चौरसिया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ घनश्याम पांडे सेवानिवृत्ति केंद्रीय कृषि निदेशक श्याम बिहारी मिश्रा अजय त्रिपाठी मुन्ना वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी सत्तीदीन लोधी संतोष सोनकर अजय दीक्षित पार्षद अन्य पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर डीसी गुप्ता ,महामंत्री एसपी पांडे कोषाध्यक्ष सुदीप तिवारी मिन्टी भैया ,प्रदेश मीडिया प्रभारी सुखपाल सिंह , प्रदेश मंत्री एवं काकोरी रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह बुद्धेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता अमित राजपूत कार्यालय प्रभारी राकेश मोहन मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे महासभा के द्वारा जनकल्याण एवं जन जागरूकता हेतु निरंतर खबरों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने वाले अमर उजाला हिंदुस्तान दैनिक जागरण अमृत विचार विधान केसरी जनसंदेश टाइम्स नवभारत टाइम्स वॉइस ऑफ़ लखनऊ सूचना इंडिया न्यूज़ नेशन राष्ट्रीय जजमेंट राष्ट्रीय स्वरूप केटीवी एवं काकोरी के साथ दिन सहित तमाम मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार साथियों का स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
टिप्पणियां