सपा नेता को उठा ले गई पुलिस,पार्टी विरोध में उतरी

आधी रात जिलाध्यक्ष धरने पर बैठे,अखिलेश के घर फोर्स बढ़ी

सपा नेता को उठा ले गई पुलिस,पार्टी विरोध में उतरी

लखनऊ। राजधानी में सपा की व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को शुक्रवार देर रात पुलिस घर से उठा ले गई। इसे लेकर सपा विरोध में उतर आई है। आधी रात लखनऊ में सपा जिलाध्यक्ष थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। शनिवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर फोर्स बढ़ा दी गई है। बैरिकेडिंग की गई। पुलिस को आशंका है कि अखिलेश मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर विरोध कर सकते हैं। वह घर से निकलकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने या पुलिस मुख्यालय जा सकते हैं। सपा ने लखनऊ पुलिस को चेतावनी दी है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर मनीष जगन को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।

सपा के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने दावा किया कि रात 11 बजे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके घर पुलिस पहुंची। जबरन आवास से उठा ले गई। वहीं, सपा ने एक्स पर लिखा मनीष जगन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। अगर मनीष जगन या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी। वहीं, लखनऊ पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

मनीष पर लखनऊ, प्रयागराज के थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ पुलिस ने देर रात 11 बजे मनीष को गिरफ्तार किया। इसके बाद रात 2 बजे ही उन्हें धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया। लखनऊ पुलिस के बयान आने के 30 मिनट बाद सपा ने जवाब दिया। 

पार्टी ने कहा कि अगर मनीष जगन द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है, जिससे अशांति और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है तो वह पोस्ट लखनऊ पुलिस साझा करे। अन्यथा निराधार बातों से विपक्ष के नेताओं का शोषण बंद करें। सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह का कहना है कि पार्टी ऑफिस के कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले से तय हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पिता, मां और बेटे की राष्ट्रभक्ति कहां गई? जवाब दे राजद : जदयू पिता, मां और बेटे की राष्ट्रभक्ति कहां गई? जवाब दे राजद : जदयू
पटना। जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष...
नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज
पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 30जून तक, ठाणे आरटीओ में 52 हजार अर्जी
अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी, शराब बरामद
प्रतिबंधित दवा बेचने वाले दो मेडिकल संचालक गए जेल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत
पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटकर पति ने की खुदकुशी