हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

लखनऊ। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित किया गया। हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी नामक इस कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस आयोजन में लखनऊ शहर की रहने वाली प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका कविता मिश्रा को भी काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया था।
 
संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश हैं l बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है।
 
यह इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है। संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है l
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां