रविवार को निकलेगा मुहर्रम का जुलूस,18 रास्तों पर डायवर्जन
लखनऊ। आज 10वीं मोहर्रम पर सुबह 10 बजे से पुराने लखनऊ में जुलूस निकाला जाएगा। नजिमसाहब इमामबाडा थाना चौक से शुरू होकर मेफेयर तिराहा अकबरी गेट, बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए 2.30 बजे तालकटोरा के कर्बला में पूरा होगा। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 18 मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन पुराने लखनऊ के 11 मार्गों पर सुबह 7 बजे से ही लागू रहेगा। टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जाएगा। सभी वाहन गिरधारी सिंह इंटर कालेज, सआदतगंज होकर जाएंगे। कमला नेहरू क्रांसिग चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल कालेज, चौक होकर जाएंगे।
रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर की बजाय मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर वाहन जाएंगे। नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई भी वाहन नही जा सकेगा। यह वाहन रकाबगंज पुल होकर जाएगा। हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे। बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएंगे। मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा।
यह यातायात राजाजीपुरम होकर जाएगा। एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे। रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी वाहन एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे। आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लंगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन यातायात लगडा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जाएंगे। ए-ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह वाहन राजाजीपुरम, आलमनगर रोड होकर जाएंगे। हैदरगंज तिराहे से फ्लाईओवर नींबू पार्क की ओर जाने वो वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे। हैदरगंज तिराहे से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
टिप्पणियां