सेना के जवानों की तरह किसानों की भूमिका अहम: सुरेश प्रताप

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बोले तकनीकी संग जुड़ रही खेती

सेना के जवानों की तरह किसानों की भूमिका अहम: सुरेश प्रताप

लखनऊ। देश-प्रदेश के किसानों को सम्मान निधि के साथ उनकी उपज का दूना दाम देने के साथ सस्ती दर पर लोन और खाद बीज की सुविधा दी जा रही है जोकि एक मील का पत्थर है। ये बातें शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश प्रताप सिंह ने कहीं। आगे कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था जय जवान जय किसान, आगे अटल जी ने इसमें जय विज्ञान का नारा जोड़ दिया। जिस तरीके से देश की रक्षा करने में हमारे सेना के जवानों की भूमिका होती है, उसी तरह आर्थिक समृद्धि में किसानों का अहम अंशदान होता है। 

बोले कि आज के परिवेश में पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन और सीएम योगी के कर्मयोगी मिशन के चलते किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य के साथ-साथ ऐसी तकनीकी विधि दी जा रही है कि कम लागत में अधिक पैदावार हो किसान की आय दूनी हो जाये और इसके लिए उन्हें एमआरपी के तहत भुगतान किया जा रहा है।  कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह पूरे प्रदेश में किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी हर छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करा रहे हैं। किसान नई तकनीकी को अपनाते हुए गेहूं चावल के साथ साथ-साथ सब्जियां फूल जड़ी बूटी फल मसाला की खेती कर रहे हैं। खेती-बाड़ी के साथ किसान पशुपालन डेरी पालन मछली पालन मुर्गी पालन का भी कार्य कर रहे हैं। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने कहा कि आज तिलहन दलहन और मोटे अनाजों की पैदावार में देश काफी आगे बढ़ रहा है, पहले बाजार मक्का तिल की खेती होती थी लेकिन यह खेती धीरे-धीरे विलुप्त हो गई। अब मोटे अनाजों की इतनी अधिक पैदावार हो रही है और लोग इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन भी करने लगे हैं इससे उनके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।

युवा नेता सार्थक प्रताप सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नई तकनीकी को अपनाकर खेती की ओर बढ़ रही है, बीटेक-एमटेक किए हुए बच्चे खेती को अपना रहे हैं और नई तकनीकी को अपनाकर हजारों युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं। इस दौरान  जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सत्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दीपांकर सिंह, शुभम निरंजन सिंह, मनीष सिंह व सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर