डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

168 शिकायती प्रार्थना पत्र में 10 का मौके पर निस्तारण

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

 देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में तहसील सलेमपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

        जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों का समाधान तथा सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमणों को हटाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका है, उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।

इस दौरान दो पात्र आवेदकों को मौके पर अन्त्योदय कार्ड तथा एक आवेदक को खतौनी दुरुस्तीकरण के माध्यम से त्वरित राहत प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की और पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 168 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 87 राजस्व विभाग, 32 पुलिस विभाग, 18 विकास विभाग और 31 अन्य विभागों से संबंधित थे। मौके पर 10 शिकायती प्रार्थना पत्रों का समाधान किया गया, जबकि शेष 158  मामलों को संबंधित विभागों को समाधान हेतु सौंपा गया।

       इस दौरान धारा 116 के तहत लंबित बंटवारे के मामलों के शीघ्र समाधान हेतु सुलह योजना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामवासियों एवं राजस्व विभाग के कर्मयोगियों को सम्मानित किया । सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्षों की उपस्थिति रही।


     इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महाभियान के तहत पौधा रोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जमुआं नं०-2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक व्यक्तियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर