नाला निर्माण के बाद भी घर और दुकानों के सामने जलभरॉव
सिरोहुपुर गांव के समीप नवनिर्मित नाला के समीप जलभरॉव
चंदौली। सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण के साथ नाला निर्माण कार्य हो रहा है। नाला निर्माण होने के बाद भी सकलडीहा में जलभरॉव की समस्या से ग्रामीण और दुकानदार परेशान है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से जगह जगह आधा अधूरा नाला बनाकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण दुकानों के सामने नाबदान का पानी बह रहा है। जिसमें होकर लोग आने जाने के लिये मजबूर है। व्यापार मंडल ने कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा कस्बा में मात्र एक किलोमीटर मार्ग और नाला निर्माण बीते ढाई साल से हो रहा है। इसके बाद भी न तो सड़क और नाला निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जगह जगह नाला निर्माण होने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क पर दुकानों और घरों के सामने गंदा नाला का पानी जमा हुआ है। नाला अधूरा होने और मुख्य बाहा में पानी नही जाने से सड़क पर गंदा नाला पानी बहने से व्यापारियों में आक्रोश है। नाला और पुलिया निर्माण शीध्र नही होने पर व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,राकेश मोदनवाल,कृष्णा मिश्रा मंटू सहित अन्य ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया
है।
टिप्पणियां