लोकमाता अहिल्याबाई की 300वी जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन
फ़िरोज़ाबाद, अखिल भारतीय पाल, बघेल , धनगर महासभा के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति द्वारा गाँधी पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथिति भारत सरकार के केन्द्रीय मन्त्री एसपी सिंह बघेल एवं विशिष्ट अथिति प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टूण्डला के अलावा अन्य गणमान्य जनों ने भाग लिया
संगोष्ठी कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अथिति प्रो0 एस पी सिंह बघेल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई ने राष्ट्र के लिये अपना योगदान देते हुए तमाम हिन्दू देवी, देवताओं के मंदिर और मठ बनवाये, और पानी के लिये प्याऊ , बाबड़ी आदि का निर्माण करवाया। ऐसी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके 300 वे जन्मोत्सव पर उन्हें शत शत नमन करता हूँ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो अपने पुरखों का सम्मान नही करते वह समाज मे रहने लायक नही होते, पत्रकारों के द्वारा पूछे गये सवालों के जबाब में उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि वह भारत की एकता अखण्डता के साथ सेना के मनोबल को कम करने का काम करते है। वही जयराम रमेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। कर्नाटक ओर पंजाब में जब कॉंग्रेस की सरकारें बनती है , तब चुनाव आयोग सही होता है, और जब भाजपा की सरकार बनती है, तो ईवीएम और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते है। वही अन्य वक्ताओं ने भी लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ततपश्चात मुख्य अथिति प्रो0 एस पी सिंह बघेल और टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने हरी झण्डी दिखाकर लोकमाता अहिल्याबाई की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ किया।
इस शोभायात्रा में दर्जनों सुन्दर एवं आकर्षक झांकियों में नृत्य कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य के द्वारा दर्शको को अपनी ओर निहारने को मजबूर करते हुए साथ चल रहे थे। बैंड बाजो की मधुर ध्वनि पर बजते धार्मिक गीत दर्शको को थिरकने पर मजबूर कर रहे थे।
शोभायात्रा में सदर विधायक मनीष असीजा, टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर,महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, विपिन लोधी विधायक एटा, भगवान सिंह कुशवाह विधायक खेरागड़, आचार्य दयालू राम ,योगेश प्रताप बघेल, महाराज सिंह धनगर,होरी लाल बघेल,जे पी बघेल, पुष्पेंद्र बघेल (पिंकी),राष्ट्र प्रकाश धनगर, दिनेश बघेल, हनुमन्त सिंह बघेल, रूपेन्द्र बघेल (अध्यक्ष शोभायात्रा) , नानक चन्द्र अग्रवाल, मुकेश बघेल मीडिया प्रभारी,सूरज पाल , रणवीर सिंह, अवधेश सिंह , दिनेश, सावी, प्रमोद पाल, सर्वेश के अलावा बड़ी संख्या में वीरांगनाओं के भेष में सजी महिलाये भी शामिल रही।
टिप्पणियां