ईद-उल-अजहा की नमाज़ में मांगी अमन व शांति

ऐशबाग ईदगाह व टीले वाले मस्ज़िद में जुटे बड़ी तादाद में मुसलमान

ईद-उल-अजहा की नमाज़ में मांगी अमन व शांति

लखनऊ। हजरत इब्राहिम अलै. की अजीम कुर्बानी को याद करते हुए नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत से अदा की। शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में कुर्बानी के जज्बे के साथ अल्लाह की बारगाह में सजदा कर अपने रब के सर्वशक्तिमान होने का इकरार किया गया। ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में हजारों की तादाद में मुसलमान नमाज में शामिल हुए। वहीं, शिया समुदाय ने आसिफी मस्जिद में नमाज अदा की। देश व प्रदेश में अमन, भाईचारे, बेरोजगारी दूर होने के साथ ही बारिश के लिए दुआ मांगी गई। 

नमाज के बाद मुसलमानों ने अल्लाह की राह में कुबार्नी देकर हजरत इब्राहिम अलै. और हजरत इस्माइल अलै. की कुबार्नी की याद को ताजा किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ईदगाह पहुंच कर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुबार्नी की याद दिलाता है जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुक्म से अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माईल अलै. की सहमति से उनकी कुबार्नी देने से भी पीछे नहीं हटे। उसी कुबार्नी की याद में ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ऐशबाग ईदगाह, आसिफी मस्जिद और टीले वाली मस्जिद में सबसे बड़ी जमात में नमाज अदा की गई।

ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले मौलाना फरंगी महली ने हजरत इब्राहिम अलै. की कुबार्नी पर रोशनी डाली। वहीं आसिफी मस्जिद में मौलाना सरताज हैदर ने मौलाना कल्बे जवाद की मौजूदगी में नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कुबार्नी और हज की फजीलत व अहमियत बताई।

टीले वाली मस्जिद में नमाज की इमामत मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने की। नमाज से पहले मौलाना ने मुसलमानों से समाज की बुराइयों का खात्मा करने के साथ ही आपसी इत्तेहाद और अमन कायम रखने पर जोर दिया। वहीं, दरगाह शाहमीना शाह मस्जिद, गोमती नगर, खदरा सहित शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में लाखों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रेक्टर की टक्कर से ऑटो सवार छह घायल, एक की हालत गंभीर ट्रेक्टर की टक्कर से ऑटो सवार छह घायल, एक की हालत गंभीर
राजगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पाड़ल्यामाता रोड पर रविवार शाम रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रेक्टर- ट्राॅली ने ऑटो...
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पर्यटन मंत्री ने किया कल्याण मण्डप का उद्धघाटन, कम खर्च में गरीब वर्ग के लोग भी कर सकेंगे शादियां
विदेश से 'उपहार' का लालच देकर नवी मुंबई की महिला से 49 लाख रुपये की ठगी
ज्योलीकोट के नलेना गधेरे में डूबकर बैंक कर्मी की मौत
लोकमाता अहिल्याबाई की 300वी जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन