मजदूर यूनियन की डिवीजन काउंसिल मीटिंग का आयोजन
लखनऊ। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की डिविजनल काउंसिल मीटिंग सोमवार को अयोध्या कैंट में आयोजित हुई। जिसमें उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बी शर्मा एवं महामंत्री यूथ विंग रमणीक शर्मा विशेष रूप से दिल्ली से मीटिंग में आए सभी रेल कर्मचारियों को ओ.पी.एस के संबंध में आश्वासन दिया।
मीटिंग का आयोजन यूनियन की अयोध्या ब्रांच के द्वारा किया गया। डिवीजन काउंसलिंग मीटिंग में विशेष रूप से अवधेश दुबे मंडल मंत्री आर.पी राव मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मंडल उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मीटिंग के दौरान महामंत्री बी शर्मा के द्वारा लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह का सम्मान किया गया। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के अन्य पदाधिकारी लव कुश सोनकर सहायक मंडल मंत्री आजाद अहमद मंडल उपाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियां