ग्राम्य विकास संस्थान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संस्थान के महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू के संरक्षण एवं अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर योग गुरु वेग राज सिंह द्वारा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह मनुष्य को दीर्घायु भी बनाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगष् सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देती है।
अपर निदेशक ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन विधा का वैश्विक उत्सव है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। 2014 में योग दिवस की शुरुआत के बाद से विश्व भर में इसके लाभों की व्यापक स्वीकृति मिली है। उन्होंने योग को मनोभौतिक अनुशासन का ऐसा अद्भुत उपाय बताया, जो व्यक्ति की मानसिक कुंठाओं को समाप्त करने में सहायक है।
टिप्पणियां