इको फ्रेंडली राखियों की बढ़ी मांग, विदेशों से भी मिले ऑर्डर

इको फ्रेंडली राखियों की बढ़ी मांग, विदेशों से भी मिले ऑर्डर

जयपुर। रक्षा बंधन के लिए इन दिनों महिला समूह इको फ्रेंडली राखियां बनाने में जुटी हैं। ये इको फ्रेंडली राखियां महत्वपूर्ण औषधियों से तैयार की जा रही है। यही नहीं इन इको फ्रेंडली राखियों की मांग जयपुर के अलावा विदेशी में भी है। जिसकी पूर्ति के लिए महीनों पहले ही ऑर्डर मिलने तैयार हो गए और महिलाओं ने समूह में रहकर विदेशों से आ रही राखी की इस मांग की पूर्ति की है। भारतीय जैविक उत्पादक किसान संघ के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि वो जैविक खेती के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है और वो चाहते है कि भारतीय नागरिक को ऑर्गनिक वस्तुओं से जोड़ा जाए। ताकी कमिकल से बनी हर वस्तु से भारतीय नागरिक को निजात मिले और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सांगानेर में स्थिति पिंजरापोल गौशाल के अंदर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गौमय इको फ्रेंडली राखियों का निर्माण किया जा रहा है।

प्राकृतिक औषधि से बनाई जा रही है इको फ्रेंडली राखियां
आमजन का ध्यान रखते हुए इन बार अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के सान्निध्य में महिलाएं समूह में अश्वगंधा,शतावर,मोरिंगा, चिरायता कल में तुलसी के बहु उपयोगी बीजों का उपयोग करके इको फ्रेंडली राखियों का निर्माण कर रही है।

इन जगहों से आ रही इको फ्रेंडली राखियों की मांग
रक्षा के अवसर पर जयपुर के अलावा अभी तक अमेरिका, यूरोप, फ्रांस,इंडोनेशिया, मॉरीशस, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश आदि कई जगहों से इको फ्रेंडली राखियों की काफी मांग आ रही है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल