भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत मिलेगा : शेखावत
By Mahi Khan
On
जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत मिलेगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी। वह शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह यह स्पष्ट है कि सूरज पूर्व में ही उगेगा, उतना ही यह भी स्पष्ट है कि इस बार भाजपा ही सरकार बनाएगी। निर्दलीयों से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब एक प्रक्रिया के तहत हो रहा है, लेकिन यह तय है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। जनता ने इन चुनावों में मुखर होकर यह आवाज दी थी कि भाजपा की सरकार बननी चाहिए और कांगेस की सरकार जानी चाहिए। यह अब साफ तौर पर लग रहा है कि यह भ्रष्ट सरकार अब जाएगी। भाजपा सरकार आएगी, यह अटल सत्य है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 05:05:44
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
टिप्पणियां