शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा के साथ तकरीबन 10 पूर्व पार्षद और 450 पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल होंगे। रविवार सुबह ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी में मिलिंद देवड़ा को समझाने का प्रयास किया गया , लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह खेदजनक है।

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा कोलाबा में स्थित शिंदे समूह के कार्यालय में जाएंगे। मिलिंद देवड़ा दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाएंगे और 2 बजे अपराह्न शिंदे समूह की पार्टी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा के साथ 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी,15 महत्वपूर्ण व्यापार संघ और 450 कार्यकर्ता भी शिंदे समूह की शिवसेना शामिल हो सकते हैं।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल