दिल और दिमाग़ के अद्भुत समन्वय से सृजित होता है हस्तशिल्प: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया परी बाज़ार हेरीटेज फेस्टिवल सीजन-4 का शुभारम्भ

दिल और दिमाग़ के अद्भुत समन्वय से सृजित होता है हस्तशिल्प: राज्यपाल पटेल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हस्तशिल्प का सृजन दिल और दिमाग़ के अद्भुत समन्वय का परिणाम होता है। परी बाज़ार में देश भर के उत्कृष्ट कलाकारों के शिल्प के प्रदर्शन का अवसर देना सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए वोकल हो। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के तत्वावधान में आयोजित परी बाज़ार के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गौहर महल परिसर में परी बाज़ार का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल पटेल ने सभी से आग्रह किया कि बाज़ार घूमने के लिए आये तो यहॉ से कुछ ना कुछ ज़रूर ख़रीदे। इससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने दस्तकारों, हुनरमंद कारीगरों को मंच देने के भोपाल लेडीज़ क्लब के प्रयासों को सार्थक बताया। राज्यपाल पटेल ने भोपाल लेडीज़ क्लब द्वारा भारत के एकमात्र महिला बाज़ार को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आयोजन के लिए परी बाज़ार की पूरी टीम को बधाई दी। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य चल रहा है। स्व सहायता समूह की गतिविधियों ने महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। अब महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भोपाल शहर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल रहा है। यह समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परम्पराओं का मिलन स्थल है। सुल्तान जहाँ बेगम ने अनेक लोकहित कार्यों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने परी बाज़ार की स्थापना की थी। यह उनका अभिनव और अद्वितीय प्रयास था। राज्यपाल का कार्यक्रम के प्रारंभ में स्मृति चिन्ह और खादी के परिधान भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पटेल ने कमला पार्क में देशभर से आये कारीगरों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में स्वागत भाषण चिरायु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयनका ने दिया। नाबार्ड के चेयरमेन सुनील कुमार ने स्थानीय कारीगरों के प्रोत्साहन के लिए नाबार्ड के प्रयासों की जानकारी दी। बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रक्षा ज़ाहिद ने आभार व्यक्त किया।




Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल