हम अंतिम राउंड तक बढ़त बनाएंगे, रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे : लखन लाल देवांगन
By Mahi Khan
On
कोरबा। कोरबा सीट से प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल के सामने खड़े भाजपा नेता लखनलाल देवांगन 8वें राउंड की गिनती के बाद 12960 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार देवांगन से जब बात की तो उन्होंने कहा कि जो परिणाम आ रहा है, यह अप्रत्याशित नहीं हैं। क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती थी। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी। मोदी की गारंटी पर विश्वास कर जनता ने वोट किया है। लखन ने कहा कि हम अंतिम राउंड तक बढ़त में रहेंगे और रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीतेंगे। लगातार बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 21:26:25
बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय,(भारत सरकार) द्वारा 25 अगस्त
टिप्पणियां