गौ तस्करी करते चार लोग गिरफ्तार

 गौ तस्करी करते चार लोग गिरफ्तार

धमतरी। गौ तस्करी करते हुए चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 14 मवेशियों को जब्त कर सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। मगरलोड पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के पास चार व्यक्ति गौ तस्करी कर रहा है। 14 मवेशियों को मारते पीटते हुए ले जा रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची। मवेशियों को अमलीडीह गांव की ओर से जाते हुए पकड़े। गिरफ्तार तस्करों में गंगाराम यादव सजोड़ी गरियाबंद, नंदकुमार ध्रुव याम मुड़केरा मगरलोड, अजय कुमार ध्रुव सरईभदर मगरलोड और रोपेश्याम यादव धुमा राजिम शामिल है। आरोपितों से पुलिस ने 14 मवेशियों को जब्त किया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी चारों आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने सभी मवेशियों को जब्त कर पशु चिकित्सा अधिकारी मगरलोड से स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। सभी आरोपितों को पकड़ने में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, सउनि धनीराम नेताम, प्रआर दीपक गौतम, जैत राम जोगी, आरक्षक नवीन टंडन, धर्मेंद्र सोरी, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

वन विभाग हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को काटेगा वन विभाग हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को काटेगा
हल्द्वानी। हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर उनका छटान करने के बाद पेड़ों को वन विभाग की...
जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च