नामीबिया ने टी-20 विश्व कप 2024 के लिए किया क्वालिफाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। नामीबिया क्रिकेट टीम ने अगले साल खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टी-20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाएगा। नामीबिया ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर 2023 के अपने आखिरी मैच में तंजानिया को 58 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी जगह पक्की की। नामीबिया अफ्रीका क्वालिफायर्स से क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी। गेरहार्ड इरासमस की कप्तानी वाली नामीबिया ने मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जेजे स्मिट ने 25 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी तंजानिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज नामीबियाई गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते दिखे और पूरे ओवर खेलने के बाद 99 रन ही बना सके। इस तरह नामीबिया ने 58 रनों की जीत दर्ज कर ली। नामीबिया की टीम ने 5 में से 5 मैच जीतते हुए टी-20 विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया है। क्वालिफायर के अपने पहले मुकाबले में नामीबिया ने जिम्बाब्वे को और दूसरे में युगांडा को हराया। तीसरे मैच में रवांडा के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत दर्ज की। फिर चौथे मैच में नामीबिया ने केन्या को हराया और पांचवें में तंजानिया को 58 रनों से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार