राममय हुई रांची, भगवा झंडों से पटा चप्पा- चप्पा
By Mahi Khan
On
रांची। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राजधानी रांची राममय हो गई है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज सुनायी दे रही है। यहां पूरा वातावरण राममय हो गया है। रांची के कोकर, लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक, डोरंडा, चुटिया, बुटी मोड़, बरियातू, नामकुम, अपर बाजार से लेकर शहर के सभी बाजार और मंदिर भगवा झंडों से पट गये है। हर तरफ बस भगवान श्रीराम जी का झंडा ही लहरा रहा हैं। चारों ओर भक्ति गाने बज रहे हैं। सोमवार सुबह से ही राजधानी रांची के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 05:05:44
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
टिप्पणियां