योग ने पूरे विश्व को जोड़ा : मोदी

योग ने पूरे विश्व को जोड़ा : मोदी

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है। योगांद्रा अभियान से दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा, विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योगविज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।

प्रधानमंत्री मोदी इस समय विशाखापत्तनम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। यह वैश्विक स्वास्थ्य के भारत के दृष्टिकोण को प्रतिध्वनित करता है और कल्याण के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
भोपाल । “मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 – सिटीज ऑफ टुमॉरो” का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर स्थित ब्रिलियंट...
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू 
नितीश रेड्डी की दोहरी मार से लड़खड़ाई इंग्लैंड की शुरुआत,जो रूट शतक से एक कदम दूर