आज का राशिफल 11 जुलाई 2025: इनराशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज का राशिफल 11 जुलाई 2025: इनराशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

मेष 
 चोट लगने की आशंका है। विवादित मामले उभर सकते हैं।उधार दिया हुआ धन रूक सकता है। उच्च शिक्षा के लिये यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। महिलाओं से अधिक बहसबाजी न करें। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

वृषभ 
 शत्रु को कमजोर आँकने की गलती न करें।  दिन कमजोर हो सकता है।छोटे बच्चों की परेशानियों को हल्के में न लें। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन 
साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।  आय में वृद्धि होगी। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है।

कर्क 
अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें।  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के आदेश अनुसार काम करना पड़ेगा। गूढ़ विषयों को लेकर रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ  सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समाज में  प्रसिद्धि बढ़ेगी।

सिंह 
  दैनिक रूटीन से लोग प्रसन्न होंगे।  आपकी सलाह से कुछ लोगों को लाभ होगा।मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यों में आपका मन लगेगा। तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। छात्र आज कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या 
 परोपकार में धन खर्च करेंगे। व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं।क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र  मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से  सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

तुला 
 अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा।जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। पिकनिक का विचार बना सकते हैं। सरकारी काम में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक 
मन का तनाव दूर होगा। परिजनों के साथ बोलचाल बंद न करें। जीवन में उन्नति के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति क्रय कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।

धनु 
 स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मूड काफी अच्छा रहेगा।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर 
 विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी रहेगी। आपकी सोच के अनुसार कार्य नहीं होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम रहेगा।

कुंभ 
 कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।कार्यक्षेत्र में काम का दबाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियां बदलेंगी। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं।

मीन 
 प्रबन्धन सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू