हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

 हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं,अफसरों से कहा - हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में एक महिला इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो उसे आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी। 

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।  
 
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कांवड़ मेला शुरू, डीजीपी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा कांवड़ मेला शुरू, डीजीपी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा
हरिद्वार। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ मेला विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर डीजीपी...
कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज
उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र
उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार