सोनीपत: भारी बारिश से फसलों को खतरा, किसानों के लिए सलाह

सोनीपत: भारी बारिश से फसलों को खतरा, किसानों के लिए सलाह

सोनीपत। उपायुक्त सुशीलसारवान ने बताया कि भारत मौसम विभाग ने इस संबंध में किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
जारी की है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। आगामी 16 जुलाई तक दिल्ली और एनसीआर सहित हरियाणा में भारी
वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
एडवाइजरी में विशेष रूप से कपास उगाने वाले किसानों को खेतों
से अतिरिक्त जल निकासी करने की हिदायत दी गई है। वहीं, धान, मक्का, गन्ना, खीरा, आम,
लीची तथा चारे की खेती करने वाले किसानों को इस अवधि में सिंचाई, उर्वरक या रासायनिक
छिड़काव से परहेज करने को कहा गया है। साथ ही खेतों में उचित जल निकासी सुनिश्चित करने
और वर्षा के तुरंत बाद रुके हुए पानी को निकालने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी किसानों
को मौसम की अनिश्चितता से फसल बचाने में मदद कर सकती है। उपायुक्त ने कहा कि समय रहते
इस चेतावनी को गंभीरता से लेकर जरूरी उपाय अपनाना किसानों के हित में होगा।
उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान पानी की अधिकता से फसल की
जड़ें गलने, रोग फैलने और उत्पादन घटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जल निकासी और
रासायनिक संतुलन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही किसान मौसम की जानकारी के लिए
डिजिटल माध्यमों जैसे मौसम ऐप, मेघदूत ऐप और दामिनी ऐप का भी प्रयोग कर सकते हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां