फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह

फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह

फरीदाबाद। जिला भाजपा फरीदाबाद महानगर की शुक्रवार को प्रथम परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी कमल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने अपना परिचय दिया। विशेष रूप से महामंत्री अनुराग गर्ग एवं कविंदर चौधरी ने अपना परिचय देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह बैठक संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं सभी पदाधिकारियों के आपसी समन्वय के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह टीम संगठन की रीढ़ है। संगठन तब ही सफल होता है जब उसका हर कार्यकर्ता सक्रिय हो, अनुशासित हो और विचारधारा के प्रति निष्ठावान हो। हमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाकर संगठन को विस्तार देना है। आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता लोक संपर्क, लोक संवाद और उत्कृष्ट कार्य शैली के साथ कार्य कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। सोहन पाल सिंह ने कहा कि जिला पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने का कार्य करें। पार्टी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यकारिणी पार्टी के सिद्धांतों पर आधारित होकर काम करेगी। हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य है। परिचय बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनीता बघेल, लख्मीचंद भारद्वाज, स्वराज सिंह, कुलबीर देशवाल, झम्मन लाल शर्मा, जिला मंत्री मनोज बलियान, योगेश तेवतिया, किरण बाला, लाजर रंजीत सैन, अंबिका शर्मा, नवीन चेची, सुषमा यादव, कोषाध्यक्ष उदय तोमर, कार्यालय सचिव रविन्द्र वर्मा, प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा, आईटी प्रमुख तरुण राज, सोशल मीडिया सचेत जैन, मीडिया राजेश कौशिक तथा मन की बात प्रमुख राजकुमार शर्मा उपस्थित थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सफेद नंबर प्लेट तो वाहन होगा सीज सफेद नंबर प्लेट तो वाहन होगा सीज
कॉमर्शियल वाहनों के मामले पर कसा जायेगा शिकंजा लखनऊ। व्यावसायिक वाहनों में निजी की नंबर प्लेट लगी पाए जाने पर...
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामित 02 बाल अपचारियों को किया गया गिरफ्तार
महिला दरोगा ने पुलिस का बढ़ाया मान, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया सम्मानित
बाइक असंतुलित होकर ट्रक से टकराई, मौत
मेट्रो सुरक्षाकर्मी ने लौटाया यात्री का खोया बैग
डीएम एसपी द्वारा तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
एफएसडीए ने 35 ढाबों-ठेलों पर की छापेमारी