कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के मामले में कोई जानकारी नहीं: संजय सिंह

कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के मामले में कोई जानकारी नहीं: संजय सिंह

रांची। भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह रविवार को रांची पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के मामले में पूछे गए सवाल पर कहा कि फिलहाल उन्हें पूरे मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जब तक वह खेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र को विस्तार से नहीं पढ़ लेते तब तक वह पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दे सकते। संजय सिंह राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें संजय सिंह को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद इस चुनाव पर कई सवाल उठने लगे। महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और पद्मश्री पहलवान बजरंग पुनिया ने इस चुनाव के परिणाम पर कड़ा विरोध जताया। पहलवानों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले आश्वासन दिया था कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह को अलग रखा जायेगा लेकिन भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह ने बाजी मार ली है, जो बृजभूषण सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को इसलिए निलंबित कर दिया गया है क्योंकि, नवनिर्वाचित बॉडी ने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा कर दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

इंतजार खत्म! जल्द सुलझेगी 70 साल पुरानी भूमि विवाद से जुड़ी समस्या इंतजार खत्म! जल्द सुलझेगी 70 साल पुरानी भूमि विवाद से जुड़ी समस्या
अधिकारियों ने गड़बड़ियों से संबंधित दस्तावेज जुटाए, जल्द समाधान काआश्वासन
चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों से की मुलाकात,रेणु की कुटिया में बिताए पल
सोनीपत: पानी निकासी की मांग बीडीपीओ दफ्तर पर धूना प्रदर्शन
प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित एवं सशक्त : सांसद चिंतामणि महाराज
थाना कोतवाली नगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली एवं मौके से अन्य 01 गिरफ्तार किया गया
सड़क-यात्री सुरक्षा का भी होगा मुकम्मल इंतजाम