डूबने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

डूबने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

धनबाद। जिले के मुनीडीह थाना क्षेत्र के जतूडीह बिंदुगड़िया तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की जान किसी तरह बच गई, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृत छात्र की पहचान रितेश सिंह (21) के रूप में की गई है जबकि हादसे में बचा युवक बोकारो के रानी पोखर का इलाके का निवासी नवीन सिंह है। बताया जाता है कि दोनों युवक जतूडीह स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों युवक तालाब में नहाने के लिए गए थे। इस क्रम में दोनों युवक तालाब में डूबने लगे, जिसपर तालाब के पास खड़े अन्य लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।हालांकि, डूब रहे दोनों युवकों में एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर तालाब से बाहर निकल आया जबकि दूसरा युवक करीब आधे घंटे तक तालाब में डूबा रह गया। अधिक देर तक पानी में डूबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृत युवक रितेश सिंह दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह धनबाद के कोलाकुसमा का रहनेवाला था। छात्र रितेश के पिता का नाम समुन्द्र सिंह है। गुरुवार को वह जतूडीह अपने माता-पिता के साथ आया था। शुक्रवार को वह तालाब में स्नान करने निकला था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। अस्पताल में इलाजरत नवीन सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नवीन का इलाज मुनीडीह के एक अस्पताल में चल रहा है। उनके पिता का नाम सुभाष सिंह है। वह बोकारो के रानी पोखर का इलाके का निवासी है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

संवाद की भाषा में न हार, न जीत केवल समझदारी जन्मती है : ओम बिरला संवाद की भाषा में न हार, न जीत केवल समझदारी जन्मती है : ओम बिरला
मुम्बई, 24 जून 2025। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई की पुण्यभूमि पर तीर्थंकर भगवान महावीर के सिद्धांतों- अहिंसा, समता, सत्य...
'सितारे जमीन पर' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर 'कुबेर' की रफ्तार धीमी, कारोबार में गिरावट दर्ज
'सरदार जी-3' पर उठे सवालों का दिलजीत ने दिया जवाब
नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग को लेकर सनी देओल ने खुद को बताया नर्वस
 मंडला कलेक्टर और एसपी ऑफिस के निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत