राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन

पलामू। राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से सोमवार को पलामू जिले में प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही 2024 को सरकार के लिए उल्टी गिनती शुरू होने वाला वर्ष बताया। भारतीय जनता पार्टी नगर, ग्रामीण एवं पोलपोल मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सदर मेदिनीनगर प्रखंड परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता मेदिनीनगर अध्यक्ष छोटू उर्फ अविनाश सिन्हा ने एवं संचालन राजू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि 2024 प्रारंभ होते ही राज्य की भ्रष्ट महाठगबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के कई भ्रष्ट अधिकारी जमीन एवं खनन घोटाले में जेल पहुंच गए हैं और जैसे-जैसे घोटालो की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे भ्रष्ट मंत्रियों अधिकारियों-पदाधिकारी की नींद हराम होने लगी है। वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था से लोग हैरान एवं परेशान हैं। न महिलाएं, न व्यवसायी और ना ही आमजन सुरक्षित हैं। राजनीतिक संरक्षण मिलने से अपराधी बेखौप-बेलगाम हो गए हैं। कार्यक्रम को दुर्गा जौहरी, प्रदीप सिंन्हा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, पोलपोल मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी, गुड्डू खान, ओमप्रकाश पप्पू सहित कई नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल