दुपट्टे के फंदे पर झूली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
सुल्तानपुर। एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मायके वाले सुसराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। वही सूत्रों की माने तो पहली शादी के बाद एक बच्चे को मृतका प्रेमी के साथ भाग गई थी। ये उसकी दूसरी शादी है और पति सऊदी अरब में रह रहा है।
घटना कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के पांचोपीरन क्षेत्र की है। कस्बा निवासी शाहिदा (25) की शादी दो वर्ष पूर्व कस्बा निवासी शमी अहमद के साथ हुई थी। शमी फिलवक्त सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है। परिवार में सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन बीती रात उस समय घर में रोना पीटना मच गया जब शाहिदा ने कमरा बंदकर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाया और वो उस पर झूल गई। घंटों जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सुसराल वालों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर जब सुसराली जन अंदर घुसे तो वहां का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोकल का मामला होने के चलते मायके वाले भी वहां पहुंचे और सुसरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए जांच शुरू कर दिया है। मृतका के भाई शबीन अहमद ने सुसराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वही स्थानीय लोगों की माने तो मृतका शाहिदा का इससे पहले भी विवाह हुआ था। जिससे उसका एक बच्चा है। लेकिन वो शादी के बाद प्रेमी के साथ भाग गई तो वहां उसको परिवार वालों ने नहीं रखा। अंत में तलाक हुआ और फिर दूसरी शादी हुई। घटना को लेकर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि जांच पड़ताल के आधार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
टिप्पणियां