मणिपुर पुलिस ने 248 लोगों को लिया हिरासत में

 मणिपुर पुलिस ने 248 लोगों को लिया हिरासत में

 इंफाल । मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 248 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 212 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 143 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिसौली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन  बिसौली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
    बिसौली। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा
डॉक्टर डे पर किया गया सम्मानित 
सहसवान मे मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन
15 जुलाई तक कारीगर, शिल्पकार एवं पाक कला विशेषज्ञ प्रदर्शनी हेतु करें आवेदन
कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त व दुर्घटना रहित बनाएं
पथराव के दौरान तीन युवको के तमंचा लहराने के वीडियो हुए थे वायरल