भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

रामलीला मैदान में श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् 

भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

 
सलोन/रायबरेली। सलोन नगर के रामलीला मैदान में श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा भव्य शुभारंभ रविवार को पावन कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर क्षेत्र  भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ मंडप में आकर मंत्रोचारण के साथ स्थापित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाए और पुरुष वा बच्चे सम्लित हुए।इस दौरान श्री नारायण के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ हुआ। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया।
 
रविवार दोपहर श्रीरामलीला मैदान स्थित यज्ञ स्थल से 251 महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान रथ पर विराजमान कथाव्यास पंडित गया प्रसाद शास्त्री के ऊपर फूलों की वर्षा की गई।कलश यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया।कलश यात्रा रामलीला मैदान से पश्चमी दिशा में स्थित मन्कामश्वरी मन्दिर पहुँचा।इसके बाद रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग होते हुए तहसील मार्ग स्थित बाबा माधवदास  मंदिर से परिक्रमा करते हुए पुनः तहसील चौराहे से ऊंचाहार मार्ग पहुँचा।
 
इस दौरान महिलाये पीला वस्त्र धारण कर कलश को सिर पर रखे भागवत कथा का स्मरण करते हुए मुख्यमार्ग से पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर विधिवत कलश को स्थापित किया गया। इस बीच जगह-जगह लोगों ने कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प छिड़क कर स्वागत किया। महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण कर परिभ्रमण किया।कार्यक्रम के व्यस्थापक नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रशेखर रस्तोगी ने बताया कि नौ दिवशीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा का रसपान श्रीरामलीला मैदान के ग्राउंड में प्रतिदिन किया जाएगा।
 
51 विद्वान ब्राह्मणों श्रीरूद्र महायज्ञ कराया जाएगा।सोमवार को कथाव्यास पीठ पर विराजमान पंडित गया प्रसाद शास्त्री  महाराज द्वारा भागवत कथा की उत्पत्ति की कथा सुनाई जाएगी। कथा का रसपान दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक होगा।इस मौके  मुख्य यजमान दिलीप रस्तोगी, उषा रस्तोगी,यज्ञाचार्य पंडित सूर्य नारायण द्विवेदी,फूलचन्द्र गुप्ता,राजकुमार साहू,राजेन्द्र कुमार गुप्ता,बाबा हरिद्वारी दास महाराज,नरेंद्र रस्तोगी,सूर्यप्रकाश सिंह,गुलाबचन्द्र गुप्ता,अशोक रस्तोगी,मुरारी साहू,राजकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल