'सबके हैं अखिलेश, अयोध्या में अवधेश' बनी चर्चा

'सबके हैं अखिलेश, अयोध्या में अवधेश' बनी चर्चा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संसदीय दल की आज (शनिवार) को राजधानी लखनऊ में बैठक है। बैठक से पूर्व सुबह पार्टी मुख्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बन गई है। सोशल मीडिया पर भी होर्डिंग को लेकर काफी चर्चा है।लोकसभा 2024 के चुनाव में उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछले कई चुनाव में मिली निराशा को खत्म कर दिया है। नतीजों में प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सपा सामने आई है और 37 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार जीते हैं।

चुनाव में जीत के बाद से सपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं और उनके द्वारा संसदीय दल की बैठक से पूर्व एक राजधानी में पार्टी मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। 'सबके हैं अखिलेश, अयोध्या में अवधेश' विषयगत कराती होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बन गई है। यह होर्डिंग अमेठी के सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव द्वारा लगवाई गई है।उल्लेखनीय है कि अयोध्या समेत उप्र की 37 सीटें जीतने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में अवधेश कुमार पासी का क्रेज काफी बढ़ गया।



Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शीतलहर और घने कोहरे के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे शीतलहर और घने कोहरे के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे
लखनऊः  उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी सुबह-शाम...
इज़राइल और हमास युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत
आज का राशिफल 16 जनवरी 2025  इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान ,धन संपत्ति मिलेगी
अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस
फ्रिज में शाट होने से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची फंसी
कसबा के विशेष सर्वेक्षण अमीन रजनीश कुमार एवं विशाल गुप्ता पर डीएम ने दिए करवाई के आदेश
 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के नेताओं ने भरी हुंकार