विकास की तस्वीर है विकसित भारत संकल्प यात्रा
On
मोबाइल वैन के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और आयुष्मान कार्ड, पी एम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, एन आर एल एम के लाभार्थियों से उनकी कहानी, उनकी ज़बानी सुनी गई।
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के नरैना व बठठी प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।
इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है।
कार्यक्रम मे ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, सचिव महेन्द्र यादव, गणेश अहीर, प्रधान संतोष यादव, मोनू सिंह, रविन्द्र सिंह, मुराहु प्रजापति,पंचायत सहायक किरण देवीसहित समूह की महिलाये और ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां