कलेक्ट्रेट पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के यहां से 200 करोड़ से ज्यादा भ्रष्टाचार की धनराशि बरामद होने के लेकर विरोध शुरू हो गया। शािनवार को बीजेपी महानगर द्वारा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। वहीं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अगुवाई में राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
कार्यकतार्ओं के हाथ में भ्रष्टाचारी कांग्रेस मुदार्बाद की तख्तियां थी और सभी ने कांग्रेस के घोटालों, भ्रष्टाचार की नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा, वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार करेगा। भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है, जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं।
यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गांधी इन मामलों में चुप्पी साधे बैठे हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास ?200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी। विरोध प्रदर्शन में महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, पार्षद दल उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, प्रवीण गर्ग, हेमंत दयाल, मधुबाला त्रिपाठी, रीना चौरसिया, अर्चना साहू, बबीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां