विकास की तस्वीर है, विकसित भारत संकल्प यात्रा- के के सिंह
चंदौली। जिले के सकलडीहा व टिमिलपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है।
आगामी दिनों में इस यात्रा के माध्यम से सैकड़ो ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संकल्प पत्र से शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम एडीओ आई एस बी हवलदार प्रधान टीमीलपुर रीता देवी, भावेश त्रिपाठी, चंदन जायसवाल, संचालन सचिव गणेश अहिर ने किया।
टिप्पणियां