खेत में घुसा लगभग आठ फीट लम्बा मगरमच्छ, दहशत में क्षेत्रवासी
By Harshit
On
झाँसी। चिरगांव ब्लॉक के ग्राम करकोस के खेत में आठ फीट लम्बा मगरमच्छ घुस गया। जिस देख क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसी प्रकार मगरमच्छ को काबू में लिया।
चिरगांव ब्लॉक के ग्राम करकोस में रहने वाले अंकित रावत का खेत नहर किनारे है। खेत में लगभग आठ फीट लम्बा मगरमच्छ देखा गया। यह देख क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद किसी प्रकार मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद उसे पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया।
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 05:05:44
ब्रिस्टल: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर दूसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने...
टिप्पणियां