रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक का मना जन्मदिन
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक का जन्मदिन मनाया गया। बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनाँट के जन्मदिन,उनकी प्रतिमा पर उप्र रेड क्रॉस की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नाइक ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मानवता को जीवित रखना विषय पर गोष्ठी में आये हुए व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
वहीं बाराबंकी से आये हुए रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य अमीर हैदर ने कहा की दुनिया में तभी खुशहाली आ सकती हैं जब लोगो के दिलो में एक दूसरे के लिए मानवता जिन्दा रहे। वहीं डॉ हिमाबिंदु नाइक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की हम सभी को एक दूसरे के सुख-दु:ख में काम आना चाहिए और जो संभव मदद हो सके करनी चाहिए। साथ ही स्कूली बच्चो के लिए चित्रकला ,स्लोगन व कोलाज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
महासचिव ने कहा की विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजयी प्रतिभागियों को अगले रेड क्रॉस के कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, शफीक जमा सदस्य प्रबंध समिति, अजय सिंह सभापति रेड क्रॉस जिला शाखा चंदौली व वरिष्ठ पत्रकार अजीज हैदर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां